सहारनपुर विवाद: मायावती ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, बोली- हालात काबू में लाने के लिए प्रशासन को उठाने चाहिए प्रभावी कदम 

महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प

सहारनपुर विवाद: मायावती ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, बोली- हालात काबू में लाने के लिए प्रशासन को उठाने चाहिए प्रभावी कदम 

बसपा प्रमुख मायावती ने सहारनपुर के लालवाला गांव में मूर्ति विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प पर गहरी चिंता जताई । दलितों के घायल होने पर रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और शांति बहाली की मांग। दोनों पक्षों से कानूनी रास्ता अपनाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील ।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर जिले के लालवाला गांव में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुये निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने साेमवार को एक्स पर लिखा, “सहारनपुर के एक गांव में एक भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में संघर्ष में बदल गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में दलित समाज के कई लोग घायल हुए हैं। बसपा अध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासन से मामले में तत्काल तथा निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग करते हुये कहा, “प्रशासन को हालात पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।”

बसपा सुप्रीमो ने दोनों पक्षों से भी संयम बरतने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले को ताकत के बजाय कानूनी तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में तनाव न बढ़े और शांति कायम रह सके। गौरतलब है कि सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में 9-10 मई को लगभग दो बीघा जमीन पर कब्जे और कथित तौर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में राजस्थान के डेयरी विकास एवं पशुपालन से जुड़े भावी कार्ययोजना की...
NEET पेपर लीक पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच; NTA ने मानी जिम्मेदारी
लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत की गिरावट, इन शेयरों में दिखा एक्शन
जयपुर की सुरुचि शर्मा कान्स में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति से बढ़ा शहर का गौरव
नीति आयोग ने सराहा राजस्थान का शिक्षा मॉडल, एकीकृत विद्यालयों में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर
एसआई भर्ती परीक्षा-2021 : 20 सितंबर को पुनः होगा परीक्षा का आयोजन, 16 मई से कर सकेंगे आवेदन में संशोधन
बजाज ऑटो ने निकाला ऑफर, पल्स रपर मिलेगी विशेष छूट