सम्राट चौधरी ने बताया एनडीए का प्लान, कहा-मोदी और नीतीश की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की

कुम्हरार में एनडीए की प्रतिबद्धता

सम्राट चौधरी ने बताया एनडीए का प्लान, कहा-मोदी और नीतीश की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सुशासन को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ में उन्होंने कुम्हरार की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने का संकल्प दोहराया।

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की है। सम्राट चौधरी ने आज यहां 'आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि, कुम्हरार का नाम भारत के इतिहास के पन्नों में रहा है। यही वह कुम्हरार है जहां सम्राट अशोक ने अखंड भारत का सपना देखा। उन्होंने कहा कि कुम्हरार के गौरवशाली इतिहास को वापस लाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि राजग सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुम्हरार के मतदाताओं के अलावा बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि, उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के बिहार प्रेम को जनता भी जानती है। पीएम मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लगातार बिहार का दौरा किया और सौगात दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और अब और आगे बढ़ेगा। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा। 

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने पटना के गंगा तट पर मैरीन ड्राइव का निर्माण कराया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हरार और तरक्की करेगा और यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में नंबर एक बनेगा। उन्होंने सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वे कर्मठ और ईमानदार हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में अपराध कम होगा और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं