संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह

भागवत को शिवसेना यूबीटी का निमंत्रण

संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र भेजकर नागपुर के 'रामरक्षा' अभियान में आमंत्रित किया है। उन्होंने अयोध्या मंदिर में हुए कथित वित्तीय घोटाले पर चिंता जताते हुए संघ प्रमुख से सहयोग मांगा है।

नागपुर। शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को एक पत्र लिखकर उन्हें 18 जुलाई को नागपुर में पार्टी के 'रामरक्षा' अभियान में शामिल होने का न्योता दिया। राउत ने अपने पत्र में राम मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ियों का ज़िक्र किया और भागवत से अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद जागरूकता फैलाना और भगवान राम की पवित्रता की रक्षा करना है। उन्होंने यह दावा करते हुए कि आरएसएस ने अयोध्या राम मंदिर में दान के पैसे की कथित हेराफेरी पर दुख जताया था, कहा कि कथित चोरी के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

राउत ने लिखा, "अयोध्या में हुई चोरी की घटना से हिंदुओं की आस्था और भरोसे को गहरी चोट पहुंचाई है। हिंदू समाज को फिर से एकजुट और ऊर्जावान बनाने की ज़रूरत है।" शिवसेना नेता ने भागवत को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि पार्टी ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर हिंदुओं को जगाने के लिए पूरे महाराष्ट्र में 'रामरक्षा' अभियान शुरू किया है, और इसका दूसरा चरण नागपुर में आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम 18 जुलाई को शाम 4:30 बजे नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में आयोजित किया जायेगा।

राउत ने संघ प्रमुख से कार्यक्रम में शामिल होने वाले भक्तों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र में कहा गया, "आपको इस कार्यक्रम में भगवान राम के भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता है। इस मौके पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि आप इसमें शामिल होंगे। अगर किसी वजह से आप नहीं आ पाते हैं, तो हमारा अनुरोध है कि आप कृपया अपना प्रतिनिधि भेजें।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन