कांग्रेस आलाकमान से मिले सतीशन : प्रियंका और राहुल गांधी से की सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार आए दिल्ली

खड़गे से मिलने वह उनके आवास पर पहुंचे

कांग्रेस आलाकमान से मिले सतीशन : प्रियंका और राहुल गांधी से की सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार आए दिल्ली

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने दिल्ली दौरे पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। बार शपथ के बाद उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में केरल की राजनीतिक स्थिति, सरकार की प्राथमिकताएं और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। यूडीएफ की जीत के बाद वे में मुख्यमंत्री बने हैं।

नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सतीशन ने गांधी तथा खड़गे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। गांधी से उन्होंने उनके आवास 10 जनपथ में मुलाकात की, जबकि खड़गे से मिलने वह उनके 10, राजा जी मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे।

सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह पहली बार दिल्ली आए हैं और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से शिष्टाचार भेंट की है। उनका कहना था कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने केरल की राजनीतिक स्थिति, राज्य सरकार की प्राथमिकताओं तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि चार मई को कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को केरल विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने के बाद सतीशन को विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और राज्य में नई सरकार का नेतृत्व संभाला है।

 

Read More राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- देश में आने वाला है बड़ा आर्थिक संकट !

Read More अरावली में खनन मामला : पट्टा धारकों के पक्ष में कोई आदेश पारित नहीं करेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- रद्द करने पर संबंधित पक्ष दे सकता है चुनौती

 

 

Read More इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त पेट्रोल की कीमत में वृद्धि पर खड़गे के निशाने पर केन्द्र सरकार, बोले- सरकार बताएं किस-किस को जा रही लूट की किश्त
पेट्रोल के दाम 9 दिन में तीसरी बार बढ़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...
गहलोत की मांग : पेट्रोल-डीजल पर वैट और रोड सेस में कमी करे राजस्थान सरकार, जनता को मिले कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत
जयपुर में बनेगा विश्वस्तरीय RIMS, मिशन मोड में काम कर रही सरकार
गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम
ट्रम्प की बेटी को मारने की साजिश, आईआरजीसी से जुड़े आतंकवादी ने बनाई थी योजना
ग्राम विकास चौपाल बनी चुनिंदा लोगों की चौपाल : अशोक गहलोत ने कहा- सरकार छवि चमकाने में जुटी
लेह के पास सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश : 3 अधिकारी मामूली घायल, पहाड़ी इलाके में ऑपरेशनल उड़ान पर था हेलीकॉप्टर