श्रीनगर में भाजपा-नेकां आमने-सामने: दोनों दलों के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते किए गए सील

सचिवालय घेराव के जवाब में नेशनल कॉन्फ्रेंस का जवाबी मार्च

श्रीनगर में भाजपा-नेकां आमने-सामने: दोनों दलों के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते किए गए सील
भाजपा के सिविल सचिवालय घेराव और नेशनल कॉन्फ्रेंस के जवाबी विरोध प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए पूरे श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवाहर नगर स्थित भाजपा कार्यालय जाने वाले रास्तों को सील कर पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के सिविल सचिवालय का घेराव करने की योजना के बाद सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस की भाजपा कार्यालय के बाहर जवाबी विरोध प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए बुधवार को पूरे श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। सत्ताधारी और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों से कानून-व्यवस्था की कोई समस्या पैदा न हो, इसके लिए श्रीनगर की कई अहम सड़कों पर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जवाहर नगर में भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया। सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस ने मंगलवार शाम श्रीनगर और जम्मू में जवाबी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा कार्यालय की ओर मार्च करने से पहले राजबाग में गिंडुन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर इकट्ठा होने को कहा है।

नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि वह भाजपा मुख्यालय का घेराव करेगी और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के अपने वादे को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस