इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर टैरिफ में छूट से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 1597.80 अंकों की छलांग

मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 23311.35 अंक पर पहुंच गया

इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर टैरिफ में छूट से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 1597.80 अंकों की छलांग
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 482.80 अंक यानी 2.11 प्रतिशत उछलकर 23 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 23311.35 अंक पर पहुंच गया।

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्मार्टफोन, कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों में टैरिफ पर छूट दिए जाने की घोषणा से हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1597.80 अंक अर्थात 2.13 प्रतिशत की उड़ान भरकर पांच कारोबारी सत्र के बाद 76 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 76,755.06 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 482.80 अंक यानी 2.11 प्रतिशत उछलकर 23 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 23311.35 अंक पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1695 अंक की तूफानी तेजी के साथ 76,852.06 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक यह 76,907.63 अंक के उच्चतम जबकि 76,435.07 अंक के निचले स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 540 अंक की बढ़ोतरी लेकर 23,368.35 अंक पर खुला और 23,368.35 अंक के उच्चतम जबकि 23,207.00 अंक के निचले स्तर पर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप सहित व्यापक सूचकांकों में 2.44 की बढ़त हुई। 

बीएसई के सभी 21 समूहों  में बढ़त देखी गई। इसमें वित्तीय सेवाएं, इण्डस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, ऑटो, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, धातु, पॉवर, सर्विसेज और रियल्टी समूह के शेयर 4.59 प्रतिशत तक उछल गए। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका द्वारा अपने प्रस्तावित पारस्परिक टैरिफ से स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों को बाहर रखने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में तेजी आई, जिसका असर घरेलू स्तर पर भी रहा।

Tags:  sensex

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाणपत्र प्रशिक्षण ऑनलाइन करने और अधिकतम आयु सीमा...
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि