शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी

साहस का परिचय: हमले के बावजूद दिल्ली पुलिस ने दबोचे चोर

शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी

दिल्ली के हरि नगर में चोरों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर चाकू से हमला हुआ। घायल होने के बावजूद एएसआई विनोद और उनकी टीम ने बबलू और धरम सिंह को दबोच लिया। आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस बहादुरी ने बड़ी वारदात को टाल दिया।

नई दिल्ली। नयी दिल्ली के हरि नगर में दो चोरों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, हालांकि पुलिस ने उन्हें फिर भी काबू में कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान बबलू सिंह और धरम सिंह के रूप में हुई है। घायल पुलिसकर्मियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। आउटर डिस्ट्रिक्ट की एंटी-स्नैचिंग और चोरी सेल के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) विनोद, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल देवेंद्र और अभिषेक रानी बाग थाने के एक मामले में रविवार को वांछित कुछ संदिग्धों का पीछा करते हुए शिव नगर पहुंचे थे। उस वक्त दोनों चोर आदर्श नगर से चोरी की गई मोटरसाइकिल पर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे, तभी जवानों ने उन्हें रोक लिया।

अधिकारी ने बताया कि चोरों को पकड़ने की कोशिश के दौरान उन्होंने एएसआई विनोद और कांस्टेबल अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया। एएसआई विनोद की दाहिनी भौंह के ऊपर चाकू लगने से चोट आई है। घायल होने के बावजूद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को दबोचने में सफल रही। उनके पास से मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं। आरोपी बबलू सिंह और धरम सिंह पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
जिले में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित...
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
कम हाजिरी वाले कानून के छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत देने वाले फैसले पर सुप्रीम रोक, अदालत ने जारी किया नोटिस