प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बिहार की राजनीति में होगा बड़ा धमाका

प्रशांत किशोर के मैदान में उतरते ही सियासत गरमाई

प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बिहार की राजनीति में होगा बड़ा धमाका
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर द्वारा पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के फैसले का खुला समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर 'बिहारी बाबू' ने पीके को एक दूरदर्शी और काबिल नेता बताते हुए कहा कि उनकी इस चुनावी पारी से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक नया और दिलचस्प विस्फोट हुआ है।

पटना। बिहार बाबू के नाम से मशहूर फ़िल्म अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बिहार में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरना प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका है। सांसद सिन्हा ने आज ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा कि प्रशांत किशोर का चुनाव लड़ने का फैसला बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका है। उन्होंने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार एक योग्य, दूरदर्शी तथा विलक्षण नेता हैं।

बिहारी बाबू ने कहा कि किशोर बुद्धिजीवी होने के साथ जन-जन के नेता और हर दृष्टि से योग्य व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशंसित एवं चर्चित व्यक्तित्व होने के साथ बिहार में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सिन्हा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने आखिरकार चुनावी मैदान में उतरकर बिहार की राजनीति ही नहीं, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच एक नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि एक 'बिहारी बाबू' होने के नाते उन्हें यह राजनीतिक घटनाक्रम बेहद रोचक और निश्चित रूप से विस्फोटक प्रतीत होता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी