शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग

पार्टी छोड़ रहा हूं लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं

शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने अध्यक्ष नितिन नवीन से इसे स्वीकार करने का आग्रह करते हुए कहा कि व्यक्तिगत और आर्थिक कारणों से वे निजी क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी से इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से इसे स्वीकार करने की गुजारिश की है। पूनावाला ने अपने इस्तीफे की प्रति सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए कहा, " यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन दीर्घ विचार-विमर्श और गंभीर चिंतन के बाद मैंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लिया है।"

उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रति बिना किसी आहत भाव के, केवल कृतज्ञता, प्रेम, स्नेह और उच्चतम सम्मान के साथ मैं अपनी ओर से पिछले पाँच वर्षों में पार्टी द्वारा मुझे दिए गए मंच और अवसरों के लिए एक बार फिर धन्यवाद देता हूं।"

पूनावाला ने कहा, ''जैसा कि मैंने पहले कहा था, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा, लेकिन जहाँ भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूँगा. मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।'' गौरतलब है कि पूनावाला ने साल 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे. इसके बाद से वो लगातार टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष रखते थे और अब उन्होंने बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के नतीजों के बाद डिप्टी मेयर व उपसभापति के परिणामों ने कांग्रेस के स्थानीय...
रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल, मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक 
वंदे मातरम् पूरा नहीं गाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार
पंचायती राज चुनाव की निकली लॉटरी : 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय, कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड