पर्वतीय हवाओं से हरियाणा में बढ़ी कंपकंपी : कई जिलों में तापमान गिरा, शीतलहर चलने की चेतावनी 

बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह

पर्वतीय हवाओं से हरियाणा में बढ़ी कंपकंपी : कई जिलों में तापमान गिरा, शीतलहर चलने की चेतावनी 

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है

चंडीगढ़। हरियाणा में पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत राज्य के 5 जिलों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गयी। सर्दी के मौसम की यह पहली बारिश मानी जा रही है, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के कारण हालांकि कई इलाकों में कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ है। राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में शीतलहर का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

उधर जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा पानीपत, भिवानी और झज्जर में भी हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। अलर्ट वाले जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
भाजपा ने महाराष्ट्र राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी। केंद्रीय चुनाव...
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद