TMC को झटके पे झटका, अब सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें अब पार्टी के पास कितने बचे सांसद

सभापति सीपी राधाकृष्णन को औपचारिक रूप से सौंपा इस्तीफ़ा

TMC को झटके पे झटका, अब सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें अब पार्टी के पास कितने बचे सांसद
तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रकाश चिक बराइक ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद उच्च सदन में टीएमसी की संख्या घटकर 10 रह गई है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी इस्तीफा दे चुके हैं। अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले बराइक के अचानक कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रकाश चिक बराइक ने गुरूवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया और इसके साथ ही अब तक पार्टी के तीन सांसद उच्च सदन से इस्तीफा दे चुके हैं। बराइक ने यहां राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफ़ा औपचारिक रूप से सौंपा। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की सदस्य संख्या घटकर 10 रह गई है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव राज्यसभा से इस्तीफा दे चुकी हैं।

उत्तरी बंगाल में पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में से एक माने जाने वाले बराइक राजनीतिक हलकों में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी के तौर पर जाने जाते रहे हैं। पार्टी ने उन्हें 2023 में राज्यसभा भेजा था और बाद में 2024 के आम चुनाव में अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह हार गये थे।  तृणमूल नेतृत्व ने उत्तरी बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपनी कोशिशों में उन्हें एक प्रमुख नेता के तौर पर पेश किया था। उनके अचानक इस्तीफे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और उन्होंने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

 

Tags: TMC

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025, शारीरिक शिक्षा परीक्षा में 59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी उपस्थिति प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025, शारीरिक शिक्षा परीक्षा में 59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी उपस्थिति
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत जयपुर में शारीरिक शिक्षा विषय...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- नेतन्याहू से हुईं गलतियां, हित हमेशा नहीं मिलते
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से गिरावट में बंद हुए शेयर बाजार, आईटी सेक्टर पर दबाव
नीति आयोग बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा ‘विकसित राजस्थान-2047’ का विजन, 2029 तक 350 बिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
अपशिष्ट सामग्री से सड़क निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, जयपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
मुंबई में आगजनी : बहुमंजिला रिहायशी इमारत धधकी, दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किया काबू