UP की सीट से 8 बार विधायक रहे श्याम सुंदर कांग्रेस में शामिल : राहुल गांधी से भी की मुलाकात, बोले- कांग्रेस रखती है सेवा भाव

कांग्रेस को मिलने वाला है अच्छा परिणाम

UP की सीट से 8 बार विधायक रहे श्याम सुंदर कांग्रेस में शामिल : राहुल गांधी से भी की मुलाकात, बोले- कांग्रेस रखती है सेवा भाव
मथुरा की मांट सीट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। 1989 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने शर्मा ने बाद में विभिन्न दलों से चुनाव लड़कर आठ जीत दर्ज कीं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में वापसी की। शर्मा ने यूपी में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मथुरा की मांट विधानसभा सीट से 8 बार विधायक श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा, मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आता हूं। कांग्रेस सेवा भाव रखती है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी केवल मानवता की बात करते हैं। आज मैं कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से कांग्रेस को अच्छा परिणाम मिलने वाला है। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया।

गौरतलब है कि शर्मा यूपी मथुरा की मांट विधानसभा सीट से 1989 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। वह 1991 और 1993 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने मांट सीट से कुल आठ बार जीत दर्ज की। कांग्रेस में शामिल होने से पहले शर्मा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात भी की।

Tags: rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा