लाल किले पर बदला आजादी का अंदाज, पहली बार शुरुआत और समापन पर गूंजा ‘वंदेमातरम्’
एमआई-17 ने की पुष्प वर्षा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित समारोह में पहली बार प्रधानमंत्री के संबोधन से पूर्व और समापन पर राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का पूरा संस्करण गाया गया। इस दौरान वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की। हाल ही में संसद द्वारा राष्ट्रगीत के अपमान पर सजा का प्रावधान पारित किया गया है।
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह के प्रारंभ और समापन पर पहली बार राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का गायन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले की प्राचीर से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत के पूरे संस्करण का गायन किया गया। मोदी के संबोधन के समापन पर भी राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ।
इस मौके पर वायु सेना के दो एमआई 17 वहां से गुजरे। एक हेलीकाप्टर पुष्प वर्षा कर रहा था। एक अन्य हेलीकॉप्टर पर वंदेमातरम् लिखा हुआ झंडा फहरा रहा था। गौरतलब है कि गुरुवार को संपन्न हुए संसद के मानसून सत्र में एक विधेयक पारित किया गया है जिसमें राष्ट्रगान की तरह राष्ट्रगीत के अपमान पर जुर्माने और सजा का प्रावधान किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Sep 2026 19:01:50
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...

Comment List