गंगा के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी में हालात बिगड़े: मणिकर्णिका-अस्सी घाट तक पहुंचा पानी, गलियों में शुरू हुआ शवदाह

61 राहत शिविर और 198 नावें तैनात

गंगा के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी में हालात बिगड़े: मणिकर्णिका-अस्सी घाट तक पहुंचा पानी, गलियों में शुरू हुआ शवदाह
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर 69.90 मीटर तक पहुँच गया है, जो दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। मणिकर्णिका, अस्सी और हरिश्चंद्र घाट समेत कई प्रमुख घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। वरुणा के तटीय इलाकों और गलियों में पानी घुसने से प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

वाराणसी। वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को नदी का जलस्तर 69.90 मीटर दर्ज किया गया जो दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा के कई घाटों का संपर्क टूट गया है। मणिकर्णिका, अस्सी और हरिश्चंद्र घाट से पानी गलियों की ओर बढ़ने लगा है, जबकि दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी तक पानी पहुंच गया है। वरुणा नदी के किनारे बसे इलाकों में भी घरों तक पानी पहुंचने लगा है। हरिश्चंद्र घाट पर पानी भर जाने के कारण शवदाह का कार्य गली में किया जा रहा है। घाट किनारे स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। हालांकि, बाढ़ के दौरान हर वर्ष इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है।

जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 61 राहत शिविर, 21 बाढ़ चौकियां और 198 नावें तैनात की हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर है, जबकि उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 73.901 मीटर दर्ज है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 36 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया