अस्पताल से घर लौटी सोनिया गांधी : सुबह कराया था भर्ती, मामूली सर्जरी होनी है
गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद घर भेज दिया गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि जांच सामान्य रही। कुछ रिपोर्ट्स में मामूली सर्जरी की बात कही गई है। इससे पहले जनवरी और मार्च में भी वह अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को गुडगांव के मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों के एक दल ने नियमित स्वास्थ्य संबंधी नियमित जांच परीक्षण के बाद घर भेज दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी की मेदांता अस्पताल में नियमित चिकित्सा जांच करवाई गई और अब वे घर लौट आई हैं।
कुछ खबरों के अनुसार हालांकि गांधी को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मामूली सर्जरी होनी है। गांधी को नियमित चिकित्सा जांच और उसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। जनवरी और मार्च में उन्हें यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था।

Comment List