सोनिया गांधी की किताब नवंबर में होगी लॉन्च, ‘हार्पर कॉलिन्स इंडिया’ करेगा पब्लिश
पुस्तक प्यार, परिवार तथा भारत की एक ‘दिलचस्प कहानी’
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा पार्टी की संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की संस्मरणों की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ का प्रकाशन नवंबर में होगा। गांधी की पुस्तक के प्रकाशक ने शुक्रवार को एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि हार्परकॉलिन्स इंडिया 10 नवंबर को पुस्तक का प्रकाशन करेगा। प्रकाशक ने यह भी कहा कि पुस्तक प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनेपन की व्यक्तिगत कहानी के साथ सोनिया गांधी की यात्रा का एक दुर्लभ अंदरूनी दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगी।
प्रकाशक ने इसे अत्यंत प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तित्व द्वारा एक ‘हैरान करने वाली बेहतरीन ढंग से लिखे गए संस्मरण की किताब’ बताया और कहा कि यह पुस्तक उनके जीवन की निजी और महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलुओं की कड़ियों को खूबसूरती के साथ जोड़ती है। उनका कहना है कि पुस्तक प्यार, परिवार तथा भारत की एक ‘दिलचस्प कहानी’ सुनाती है।

Comment List