खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम

जमुई: खेल मंत्री ने टीम इंडिया को दी बधाई

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं, कहा-यह सिर्फ मैच नहीं, भावनाओं का है संग्राम

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच हेतु टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे बिहारी सितारों की सराहना की।

जमुई। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनायें दीं और कहा है कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और देश को जीत का तोहफा देगी। उन्होंने कहा,'भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा विशेष होता है। खिलाड़यिों के उत्साह और देशवासियों की उम्मीदें इसे और भी खास बनाती हैं।'

उन्होंने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का उल्लेख करते हुये गर्व से कहा कि,'एक बिहारी सब पर भारी। उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। ईशान की सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है, यदि उसमें अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम हो।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव के कोच से बातचीत जारी है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उभरती प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनायें और अनुशासन व मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करें।

अंत में उन्होंने कहा कि,'खेल केवल जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि यह हमें टीम भावना, धैर्य और आत्मविश्वास भी देता है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि वे देश का मान बढ़ायेंगे।'

Read More राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का दावा, बोले-इस साल के अंत तक आ जायेगी अहमदाबाद विमान हादसे की फाइनल रिपोर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर