भारत के सबसे महंगे तलाकों में गिना जा रहा श्रीधर वेम्बू का तलाक, अदालत ने 14 हजार करोड़ के बॉन्ड जमा करने का दिया आदेश
वैवाहिक संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा है
आईआईटी-मद्रास से ग्रेजुएट वेम्बू 1989 में अमेरिका गए थे और प्रमिला श्रीनिवासन से शादी की। उन्होंने 1996 में एडवेंटनेट की स्थापना की, जो बाद में जोहो कॉर्पोरेशन बनी।
नई दिल्ली। जोहो कॉर्पोरेशन के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू का तलाक भारत के सबसे महंगे तलाकों में गिना जा रहा है। कैलिफोर्निया में चल रहे मामले में अदालत ने वेम्बू को 1.7 अरब डॉलर (करीब 14 हजार करोड़ रुपये) का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। यह विवाद वेम्बू और उनकी पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन के बीच कस्टडी और जोहो में हिस्सेदारी को लेकर है। मामला कैलिफोर्निया में रहते हुए अर्जित वैवाहिक संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा है।
आईआईटी-मद्रास से ग्रेजुएट वेम्बू 1989 में अमेरिका गए थे और प्रमिला श्रीनिवासन से शादी की। उन्होंने 1996 में एडवेंटनेट की स्थापना की, जो बाद में जोहो कॉर्पोरेशन बनी। दंपति करीब 30 साल कैलिफोर्निया में रहा और उनका एक 26 वर्षीय बेटा है। वेम्बू 2019 में भारत लौट आए। रिपोर्ट के अनुसार तलाक की अर्जी दायर हुई। प्रमिला ने आरोप लगाया कि वेम्बू ने कंपनी के अधिकांश शेयर अपने भाई-बहन को ट्रांसफर कर दिए, जबकि वेम्बू ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। जनवरी 2025 में अदालत ने प्रमिला के वैवाहिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए भारी बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया।

Comment List