गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त

श्रमिक अधिकार: गौतमबुद्धनगर में नियमों के उल्लंघन पर 10 लाइसेंस निरस्त

गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त

गौतमबुद्धनगर श्रम विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 43 संविदाकारों को नोटिस जारी किया है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में 10 लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और औद्योगिक शांति सर्वोपरि है। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी भी की जा रही है।

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर में शांति बनाए रखने और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले संविदाकारों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अपर श्रमायुक्त ने शनिवार को बताया कि विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों द्वारा श्रम कानूनों के अनुपालन में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसी के मद्देनजर शनिवार को कुल 43 संविदाकारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही गंभीर उल्लंघनों के मामलों में 10 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी नोटिसों के आधार पर जिन संविदाकारों ने नियमों का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ उन्हें काली सूची में डालने के लिए श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव भेजा गया है। श्रम विभाग ने कहा कि जनपद की औद्योगिक इकाइयों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संविदाकार को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने सभी औद्योगिक इकाइयों और संविदाकारों से अपील की है कि वे श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन करें। नियमों की अनदेखी करने पर भविष्य में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी

Post Comment

Comment List

Latest News

कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य, हरिद्वार साबरमती एक्सप्रेस का बदला मार्ग
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : मतदान से 48 घंटे पहले बाइक रैलियों पर प्रतिबंध, आयोग मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को नहीं करेगा बर्दाश्त 
सचिवालय के बैठक कक्षों में अब केवल विभागीय बैठकों की अनुमति, सख्त दिशा-निर्देश जारी
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया, तो उसे 'अभूतपूर्व समस्याओं' का करना पड़ेगा सामना : डोनाल्ड ट्रंप
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज : छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा बड़े पर्दे पर, जानें रिलीज डेट
पुष्कर घाटी बस हादसा : बिना रजिस्ट्रेशन और परमिट के चल रही थी बस, गंभीर लापरवाही की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन
खड़गपुर सदर में कड़ा मुकाबला : दिलीप घोष बनाम सरकार फिर आमने-सामने, जाति, समुदाय, मतदान प्रतिशत और अब मतदाताओं की अनुपस्थिति पर ध्यान केंद्रित