अपनी मांगों को लेकर बीएचयू में सड़क पर उतरे छात्र : पथराव में एक सुरक्षाकर्मी घायल, पुलिसबल तैनात

बीएचयू परिसर में तनाव: सुविधाओं की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर बीएचयू में सड़क पर उतरे छात्र : पथराव में एक सुरक्षाकर्मी घायल, पुलिसबल तैनात

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिड़ला छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। वॉटर कूलर, आरओ और शौचालयों की बदहाली से नाराज छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी के दौरान एक गार्ड घायल हो गया। फिलहाल परिसर में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बिड़ला छात्रावास के छात्र शनिवार रात अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों पर छात्रावास से पत्थरबाजी कर दी गई, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। बाद में पुलिस पहुंची और सभी छात्रों को उनके कमरों में भेज दिया। छात्रों द्वारा प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। बातचीत के बाद छात्रों को छात्रावास वापस भेज दिया गया था। छात्रों का आरोप था कि छात्रावास में वॉटर कूलर और आरओ खराब पड़े हैं, शौचालयों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, कैंपस में लाइट की कमी है, पानी की टंकी की नियमित सफाई नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने जिम और लाइब्रेरी की व्यवस्था करने, छात्रावास में नियमित सफाई और कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की थी। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन करते हुए छात्रावास के बाहर आ गए।

मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को समझा-बुझाकर पानी मंगवाकर उन्हें छात्रावास में भेज दिया। लेकिन इसी दौरान किसी छात्र ने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंक दिया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। इसके बाद रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। परिसर का माहौल बिगड़ता देख फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही पत्थरबाजी करने वाले छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल परिसर में शांति है। छात्रों ने कुछ मांगो को लेकर प्रदर्शन किया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल