अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण : अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने में सक्षम, स्वदेशी तकनीक से बढ़ी सेना की ताकत

मिशन के सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किए

अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण : अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने में सक्षम, स्वदेशी तकनीक से बढ़ी सेना की ताकत

भारत ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण कर बड़ी सामरिक ताकत दिखाई। MIRV तकनीक से लैस मिसाइल ने एक साथ कई लक्ष्यों को साधने की क्षमता साबित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, सेना और उद्योग जगत को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उपलब्धि बताया।

नई दिल्ली। भारत ने अनेक सामरिक लक्ष्यों पर एक साथ निशाना लगाने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान-परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह परीक्षण शुक्रवार को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बहु-स्वतंत्र लक्ष्यित वाहन (एमआईआरवी) प्रणाली से किया। यह उड़ान-परीक्षण अनेक पेलोड के साथ किया गया, जिन्हें हिन्द महासागर क्षेत्र में विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में स्थानिक रूप से फैले विभिन्न लक्ष्यों पर निर्देशित किया गया था। परीक्षण की टेलीमेट्री और ट्रैकिंग अनेक भू-आधारित तथा पोत-आधारित स्टेशनों द्वारा की गई। इन प्रणालियों ने प्रक्षेपण से लेकर सभी पेलोड के प्रभाव तक मिसाइल की पूरी उड़ान-पथ पर नजर रखी। उड़ान संबंधी आँकड़ों ने पुष्टि की है कि परीक्षण के दौरान मिशन के सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक प्राप्त किए गए।

स्वदेशी तकनीक से बढ़ी सेना की ताकत

इस सफल परीक्षण के साथ भारत ने एक बार फिर एकल मिसाइल प्रणाली के माध्यम से अनेक सामरिक लक्ष्यों को साधने की क्षमता का प्रदर्शन किया। यह मिसाइल देशभर के उद्योगों के सहयोग से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशालाओं द्वारा विकसित की गई है।  यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

Read More पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE : राज्य में BJP बहुमत के आंकड़ें के पार, जीत की ओर अग्रसर NDA, मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी जीते

इस परीक्षण को डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों ने देखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल उड़ान-परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बढ़ती हुई खतरे की धारणाओं के विरुद्ध देश की रक्षा तैयारियों में एक अछ्वुत क्षमता जोड़ेगा। 

Read More जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल: सीएम भगवंत मान और रवनीत बिट्टू को मिली आत्मघाती हमले की धमकी ; राज्य में अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

Tags: missile

Post Comment

Comment List

Latest News

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप : भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने फूंक डाली 60 से अधिक दुकानें, निर्दोष लोगों की आजीविका रातोंरात नष्ट अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाया हिंसा भड़काने का आरोप : भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने फूंक डाली 60 से अधिक दुकानें, निर्दोष लोगों की आजीविका रातोंरात नष्ट
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के खेजुरी में 60 से अधिक दुकानों में आगजनी का आरोप भाजपा समर्थित...
आवारा पशु को बचाने के प्रयास में हादसा : डंपर और ट्रेलर की भीषण टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग
हिमंत बिस्वा सरमा बनेंगे असम के मुख्यमंत्री : राजग विधायक दल के चुने गए नेता, दूसरी बार संभालेंगे राज्य की कमान
सरहद पर ड्रोन वॉरियर्स का सुरक्षा चक्र : भैरव बटालियन और अशनी ड्रोन बदलेंगे मरुस्थलीय सीमा सुरक्षा का भूगोल, आधुनिक तकनीक और हाइब्रिड वॉरफेयर का दिखेगा संगम 
सहायक आचार्य भर्ती 2024 : पेडियाट्रिक यूरोलॉजी-सुपर स्पेशियलिटी के साक्षात्कार, मूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य
तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनने पर खड़गे ने दी बधाई : सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के विचारधारा की जीत, बोले- लाखों लोगों ने टीवीके पर जताया भरोसा
अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण : अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने में सक्षम, स्वदेशी तकनीक से बढ़ी सेना की ताकत