सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश : केंद्र सरकार ने की थी सिफारिश, अब न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 37

पदभार ग्रहण करने की तिथि से होंगे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश

सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश : केंद्र सरकार ने की थी सिफारिश, अब न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 37
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिटा सुब्रमणि मोहना समेत चार हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया। मोहना की नियुक्ति से शीर्ष अदालत में महिला प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। अब सुप्रीम कोर्ट में 38 स्वीकृत पदों के मुकाबले 37 जज कार्यरत हैं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में 5 न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी। उच्चतम न्यायालय में अब न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गयी है, जबकि यहां कुल 38 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं। कानून मंत्रालय के तहत न्याय विभाग की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिटा सुब्रमणि मोहना और चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शील नागू, बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण पल्ली शामिल हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि पदभार ग्रहण करने की तिथि से वे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को पांच नामों की सिफारिश की थी। ये सिफारिशें 22 और 27 मई को आयोजित कॉलेजियम की बैठकों के दौरान की गयी थीं। वरिष्ठ अधिवक्ता मोहना की इस पदोन्नति से उच्चतम न्यायालय में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, जहां वर्तमान में केवल एक महिला न्यायाधीश बीवी नागरत्ना हैं। अगस्त 2021 के बाद से उच्चतम न्यायालय में किसी भी महिला की नियुक्ति नहीं हुई थी।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में हाल ही में चार की बढ़ोतरी की गयी थी, जिससे न्यायालय में कुल स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 38 हो गयी है। वर्तमान में उच्चतम न्यायालय कुल 32 न्यायाधीशों की क्षमता के साथ काम कर रहा है। न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पंकज मित्तल इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Tags: judges

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि