NCERT की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट चिंतिंत, सीजेआई बोले- किसी को भी संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

कानून अपना काम करेगा

NCERT की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट चिंतिंत, सीजेआई बोले- किसी को भी संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी सामग्री पर आपत्ति जताई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि संस्थाओं को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर स्वतः संज्ञान लिया जाएगा। कपिल सिब्बल व अभिषेक मनु सिंघवी ने मुद्दा उठाया, जिस पर कोर्ट ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान पुस्तक में जोड़े गए ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी कंटेंट पर गंभीर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि वे इस मामले से अवगत हैं और आवश्यक होने पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कानून अपना काम करेगा।

सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने यह मुद्दा अदालत के सामने उठाया और ऐसी सामग्री पर आपत्ति जताई। सीजेआई ने इसे सुनियोजित प्रयास बताते हुए आश्वासन दिया कि उचित कदम उठाए जाएंगे।

 

Tags: court

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ