NEET विवाद पर सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला, बोलीं- केवल कानून नहीं, JPC और SIT से हो निष्पक्ष जांच

सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर विपक्ष से बनाए आम सहमति

NEET विवाद पर सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला, बोलीं- केवल कानून नहीं, JPC और SIT से हो निष्पक्ष जांच
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने नीट पेपर लीक मामले में एसआईटी और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल नया कानून पारित करना समस्या का समाधान नहीं है। प्रशासनिक विफलताओं को रोकने और निष्पक्ष जांच के लिए सरकार को विपक्ष के साथ सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने नीट पेपर लीक मामले में जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन का सुझाव देते हुए विशेष जांच दल के गठन की मांग की है। उन्होंने महान समाज सुधारक और साहित्यकार अन्नाभाऊ साठे की जयंती पर यहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने इस मामले में विशेष जांच दल के गठन की मांग की और सुझाव दिया कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर विचार के लिए सर्वदलीय बैठक बुला सकती है या संयुक्त संसदीय समिति का गठन कर सकती है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं बिना किसी विवाद और लीक के आयोजित की जा सकती हैं, तो नीट के लिए वही मानक क्यों नहीं अपनाए जा सकते? सुले ने कहा कि केवल नया कानून पारित कर देने से यह समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उनकी पार्टी और न ही 'इंडिया' गठबंधन हाल ही में पारित परीक्षा सुधार विधेयक से संतुष्ट है। एक अभिभावक के रूप में अपनी असंतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा, "केवल दोषियों को सजा देना ही काफी नहीं है, सरकार को सबसे पहले पेपर लीक होने से रोकने के इंतजाम करने होंगे।"

उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि परीक्षाओं में सेंध लगाने के लिए तकनीक का दुरुपयोग प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। सांसद ने सरकार से छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के साथ आम सहमति बनाने और छात्रों तथा उनके परिवारों के साथ संवेदनशीलता से संवाद करने की अपील की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक