राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी

पार्टी का लक्ष्य भाजपा हटाओ, देश बचाओ और संविधान बचाओ रहेगा

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मौर्य ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। सीटों पर फैसला बाद में होगा। उन्होंने भाजपा हटाओ, देश और संविधान बचाओ को पार्टी का लक्ष्य बताया।

नई दिल्ली। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मौर्य ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा होगी और उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी के भविष्य की रणनीति और गठबंधन के तहत कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जायेगा, इस पर बाद में चर्चा की जायेगी। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी का लक्ष्य भाजपा हटाओ, देश बचाओ और संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ रहेगा।

मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी भी इन्हीं वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। समान विचारधारा के कारण अपनी जनता पार्टी अब इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि मौर्य भाजपा बसपा और समाजवादी पार्टी में भी रह चुके हैं।

 

Read More UPSC के 100 साल: मोदी बोले- लोकसेवा में ऐसे युवा आएं, जिनके लिए नागरिक सेवा सर्वोपरि हो; 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ सुशासन पर दिया विशेष जोर

 

 

Read More एनएसयूआई का जंतर-मंतर मार्च: विनोद जाखड़ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में, मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर ECI से मांगा जवाब

Tags: rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा