तमिलनाडु : अन्नामलाई का भाजपा से इस्तीफा, पार्टी ने किया मंजूर

इसी सप्ताह दिल्ली आये थे अन्नामलाई

तमिलनाडु : अन्नामलाई का भाजपा से इस्तीफा, पार्टी ने किया मंजूर
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि अन्नामलाई ने हाल ही में दिल्ली में अमित शाह सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु ईकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है और पार्टी ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के पत्र को स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि अन्नामलाई इसी सप्ताह दिल्ली आये थे और उन्होंने यहां गृहमंत्री अमित समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।

 

Read More जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 

Read More समुद्री ताकत में इजाफा : नौसेना के बेड़े में शामिल INS दूनागिरी; संशोधक और अग्रय, मोदी बोले - अब आयातक नहीं, निर्माता है भारत

Read More भारतीय विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान को दो टूक: खुद का रिकॉर्ड खराब, भारत के आंतरिक मामलों में बोलने का नहीं है अधिकार

 

 

 

 

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना