तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

झूठ पर से पर्दा उठ जाएगा और भ्रम टूट जाएंगे

तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में नीट मुद्दे पर सार्थक बहस से भागकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। चुघ ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी, देश आपकी ओर देख रहा है और पूछ रहा है कि आप चर्चा से क्यों भाग रहे हैं? देश जानना चाहता है कि किस विदेशी टूलकिट के तहत आप भारत में हमारे बच्चों की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं?"

उन्होंने कहा, "आइए, चर्चा करते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत, आपकी बात सुनना चाहती है लेकिन आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। आप जानते हैं कि अगर चर्चा हुई, तो आपके झूठ पर से पर्दा उठ जाएगा और भ्रम टूट जाएंगे।" चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। वह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे और हर दोषी को कड़ी सज़ा दी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप