तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, डिफेंस एक्सपो-2026 का दिया निमंत्रण

सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक टीमों की भागीदारी के लिए मांगी सहायता

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, डिफेंस एक्सपो-2026 का दिया निमंत्रण
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें 7-9 दिसंबर तक भारत फ्यूचर सिटी में आयोजित होने वाले 'इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट-2026' और 'डिफेंस एक्सपो-2026' के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान एरोबेटिक शो तथा रक्षा परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन पर भी चर्चा हुई।

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें सात से नौ दिसंबर तक भारत फ्यूचर सिटी में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट-2026 में शामिल होने का न्योता दिया। रेड्डी ने रक्षा एक्सपो-2026 का उद्घाटन करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्सपो में एयरोस्पेस, डिफेंस और स्पेस क्षेत्र के सम्मेलन, एयर शो, औद्योगिक प्रदर्शनी और अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन होगा। उन्होंने सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक टीमों सहित भारतीय वायुसेना के विमानों की भागीदारी के लिए रक्षा मंत्रालय से सहयोग मांगा।

रेड्डी ने बताया कि आदिलाबाद एयरपोर्ट के लिए 750 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है और अतिरिक्त 750 एकड़ देने पर भी सहमति बनी है। वहीं, महबूबनगर के देवरकद्र में डीआरडीएल परियोजना के लिए 416.18 एकड़ भूमि मात्र एक रुपये वार्षिक लीज पर 33 वर्षों के लिए देने की जानकारी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर