तेलंगाना: राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर भड़की महिला कांग्रेस, भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे के कथित 'शुद्धिकरण' पर खड़े किए सवाल

तेलंगाना: राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर भड़की महिला कांग्रेस, भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप
तेलंगाना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एराब्रेली स्वर्णा ने उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा द्वारा अपनी कमियों पर सवाल उठाने वालों को दबाने का प्रयास है। महिला कांग्रेस ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित 'शुद्धिकरण' के खिलाफ गांधी भवन में जोरदार प्रदर्शन किया।

हैदराबाद। तेलंगाना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एराब्रेली स्वर्णा ने मंगलवार को उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कारनामों पर सवाल उठाने वालों को चुप कराने का एक प्रयास है।

प्रदेश महिला कांग्रेस ने इस प्राथमिकी के विरोध में और उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक सार्वजनिक सभा के दौरान बैठने वाले स्थान का कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ करने वाले भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर यहां गांधी भवन से एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए, स्वर्णा ने कहा कि यह घटना न केवल खरगे का बल्कि संविधान और बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का भी अपमान है। 

उन्होंने कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय, उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने इस घटना पर सवाल उठाने और न्याय की मांग करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। तेलंगाना महिला कांग्रेस ने हल्द्वानी में दलितों को अपमानित करने में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। स्वर्णा ने राहुल गांधी के संदेश ‘डरो मत’ का आह्वान करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस संविधान, दलित अधिकारों और महिलाओं के स्वाभिमान के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया