प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला

प्रेम प्रसंग और आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के झाबुआ में दो दिनों से लापता विवाहित देवर-भाभी (श्याम और सपना प्रजापत) के शव एक कुएं से बरामद हुए। कुएं के पास खड़ी मोटरसाइकिल देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रेम प्रसंग सहित आत्महत्या के सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है।

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में करवड़ चौकी क्षेत्र के गंगाखेड़ी के पास खाखरापाड़ा मार्ग स्थित एक कुएं में आज एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान सपना प्रजापत और श्याम प्रजापत के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। दोनों विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं। ग्रामीणों ने सुबह कुएं के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी। संदेह होने पर जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो दो शव दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही करवड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बताया गया है कि सपना और श्याम पिछले दो दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पेटलावद थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों के एक साथ लापता होने और बाद में शव मिलने के बाद पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन