नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान

इस मतलबी दौर में नेकी का ऐसा रूप

नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान

नासिक के नवश्या गणपति चौक पर एक सब्जी विक्रेता का ठेला गड्ढे में फंसकर पलट गया और आलू-प्याज सड़क पर बिखर गए। तभी इंसानियत की मिसाल देखने को मिली—हरी बत्ती के बावजूद गाड़ियां रुक गईं। राहगीरों ने मिलकर सब्जियां समेटीं और ठेला सीधा किया। यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर भाईचारे की मिसाल बन गया।

नासिक। शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां किसी के पास दो पल ठहरने की फुर्सत नहीं है, वहां से इंसानियत को सुकून देने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आई है, जो आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर कर रख देगी। महाराष्ट्र के नासिक की एक सड़क पर घटी यह घटना साबित करती है कि इंसान के सीने में धड़कता दिल आज भी पूरी तरह पत्थर नहीं हुआ है। यह पूरा मंजर नवश्या गणपति चौक के करीब का है। रोजमर्रा की तरह एक दिहाड़ी विक्रेता आलू-प्याद आदि से लदी रेहड़ी लेकर गुजर रहा था। तभी डामर की सड़क पर मौजूद एक गड्ढे ने उसका बैलेंस बिगाड़ दिया। पलक झपकते ही ठेला पलट गया और उस गरीब की सुबह से शाम तक की सारी सब्जियां बीच चौराहे पर बिखर गईं। वह बदहवास और बेबस होकर अपना नुकसान देख रहा था।

हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान

अमूमन ऐसे हादसों के बाद पीछे से कान फोड़ू हॉर्न का शोर मचने लगता है। लोग कोसते हुए किनारे से अपनी गाड़ी निकाल ले जाते हैं। इसी बीच ट्रैफिक बत्ती भी हरी हो चुकी थी। मगर यहां जो घटा, उसने दरियादिली की नई मिसाल पेश कर दी। गाड़ियां सरपट भागने के बजाय वहीं थम गईं। टू-व्हीलर सवारों से लेकर पैदल चलने वाले राहगीरों तक, हर कोई उस परेशान शख्स की पीड़ा देखकर पसीज गया। अजनबियों की उस भीड़ ने बिना एक पल गंवाए सड़क पर बिखरी सारी उपज समेटनी शुरू कर दी। किसी ने पहिया सीधा किया, तो किसी ने छितराए हुए आलू-प्याज को बड़े जतन से वापस ठेले में सजा दिया।

इस मतलबी दौर में नेकी का ऐसा रूप...

Read More घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,353 अंक टूटकर 77,556 पर बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

इस इंसानियत से भरे पल को रोशन नाम के एक राहगीर ने अपने कैमरे में सहेज लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस फुटेज को साझा करते हुए जो लिखा, वह सीधे रूह में उतरता है। उनके शब्दों में - आज की इस सेल्फिश दुनिया में, जहां हर कदम सिर्फ अपने मतलब के लिए उठता है, वहां अजनबियों का ऐसा निस्वार्थ सहयोग देखना भीतर तक गहरी प्रेरणा दे गया।

Read More भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी

जज्बाती हुई जनता बोली- यही तो मेरा भारत है

Read More शेयर बाजार में हाहाकार: पश्चिम एशिया संकट गहराने से घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत टूटे

सोशल मीडिया पर यह क्लिप आते ही छा गई और इसे चंद घंटों में ही सवा दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर इस आपसी भाईचारे को देखकर जज्बाती हो रहे हैं। वाकई, यह छोटी सी घटना इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि दुनिया चाहे कितनी भी रफ्तार पकड़ ले, करुणा और सहानुभूति का दीया आज भी हमारे समाज में रौशन है।

Tags: middle

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
खास खुशबू, स्वाद व गुणवत्ता के कारण विशेष पहचान ।
ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
वैश्य समाज की मंथन बैठक : समाज में एकता और विकास पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज को बताया देश की आर्थिक रीढ़ 
जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान