पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 

चुनावी हुंकार: बंगाल में कांग्रेस की मजबूती का अजय राय का दावा

पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि बंगाल चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा के जीत के दावों को 'खोखला' बताते हुए मुख्यमंत्री द्वारा महापुरुषों के इतिहास की गलत व्याख्या पर तंज कसा। राय ने जोर दिया कि जनता राहुल गांधी के साथ है और भाजपा का सत्ता का सपना अधूरा रहेगा।

लखनऊ। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसके साथ ही बंगाल में बदलाव के बड़े दावे किए जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और आने वाले समय में असम व केरल में भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

मीडिया से विशेष बातचीत में राय ने कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति जनता का जो समर्थन और स्नेह दिखाई दिया है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पहले से अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। कई इलाक़ों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। सीटों के अनुमान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “हम केंद्र सरकार की तरह खोखले दावे नहीं करते और ना ही लफ्फाजी करते हैं और न ही जुमले उछालते हैं। आंकड़े बताने के बजाय इतना जरूर कहेंगे कि इस बार कांग्रेस पहले से बेहतर स्थिति में रहेगी।” केंद्र की ओर से बंगाल में जीत के दावे और शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राय ने कहा कि उनका यह सपना अधूरा ही रहेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उनका फोकस रोजगार जैसे मुद्दों पर नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर है। उन्होंने हेल्पलाइन में काम करने वाली लड़कियों के साथ कथित मारपीट और कार्रवाई का भी जिक्र किया। आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों के केंद्र में जाने के सवाल पर राय ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है और अरविंद केजरीवाल को उन्होंने “बी टीम” करार दिया।

पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राय ने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था, न कि स्वामी विवेकानंद ने। उन्होंने इसे इतिहास की गलत व्याख्या बताते हुए कहा कि यह अज्ञानता की पराकाष्ठा है। राय ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इतिहास और महापुरुषों के सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक मंचों पर बोलने से पहले तथ्यों का अध्ययन जरूरी है, ताकि प्रदेश और देश की गरिमा बनी रहे। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस हमेशा सत्य, इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ खड़ी रही है और आगे भी इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

Read More 'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश