अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के करेंगे दर्शन

सिन्हा ने यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं

अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के करेंगे दर्शन
यात्रा के पहले जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 4,822 श्रद्धालु 259 वाहनों के काफिले से पहलगाम और बालटाल मार्ग पर निकले। यात्रा के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास और स्वच्छता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिक रूप से सफल यात्रा की कामना की।

जम्मू। कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया। पहले जत्थे में 4,822 तीर्थयात्री 259 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में अमरनाथ यात्रा के लिए निकले। इस दौरान बालटाल और पहलगाम के दोनों आधार शिविरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। 2,510 तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, जबकि 2,312 यात्रियों ने छोटे बालटाल मार्ग का चयन किया है। पहले जत्थे में 3,707 पुरुष तीर्थयात्री, 816 महिला तीर्थयात्री, 16 बच्चे, 246 साधु और 37 साध्वियां शामिल हैं। काफिले में 106 बसें, 39 मध्यम मोटर वाहन (एमएमवी), 111 हल्के मोटर वाहन (एलएमवी ) और तीन दोपहिया वाहन शामिल हैं। सिन्हा ने पवित्र यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने कहा, अमरनाथ यात्रा एक ऐसा पवित्र माध्यम है, जहां भक्ति और आध्यात्मिक जागृति का मिलन होता है। मैं सभी श्रद्धालुओं की यात्रा के सुरक्षित, आरामदायक, आनंदमय और आध्यात्मिक रूप से संतुष्ट  होने की कामना करता हूं। यह पवित्र यात्रा सभी के लिए अपार खुशी और दैवीय शांति लाए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन, अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सुरक्षा बलों, स्थानीय समुदाय और सभी संबंधित पक्षों ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं।

 

Tags: yatra

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले राजनाथ सिंह ने तटरक्षक बल में लैंगिक-तटस्थ भर्ती नीति लागू की, महिलाओं को समान स्थायी नियुक्ति अवसर मिले
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में दो प्रमुख नीतिगत सुधारों की शुरुआत की। इसके तहत महिला...
पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राहुल शर्मा को दी बधाई, कहा- शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ
राइजिंग राजस्थान : ₹8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर, नवंबर तक लक्ष्य पूरे करने के निर्देश
पर्यटक गाइडों का शहीद स्मारक पर धरना : सामाजिक सुरक्षा, बीमा, पेंशन और आर्थिक सहायता की उठाई मांग
बार्सिलोना मेट्रो में आग से अफरा-तफरी: धुएं से 136 लोग प्रभावित, 39 अस्पताल में भर्ती
पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने मेटा के वैश्विक प्रमुख को किया तलब
ईसरदा बांध फेज-2 को मंजूरी की दिशा में बड़ा कदम, 39 गांवों में 4,089 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित