हरियाणा को कर्ज के दलदल में फंसाया जा रहा, वादे पूरे करने के लिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेगी सरकार : सैलजा

सांसद कुमारी सैलजा ने लगाया आरोप 

हरियाणा को कर्ज के दलदल में फंसाया जा रहा, वादे पूरे करने के लिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेगी सरकार : सैलजा

कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज के दलदल में और फंसाती जा रही है।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज के दलदल में और फंसाती जा रही है। कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष में 42 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है और उससे पूर्व वर्ष 2023-24 में 28364 करोड़ और 2022-23 में 28638 करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हालत यह है कि सरकार को कर्ज को उतारने के लिए और कर्जा लेना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि चुनाव पूर्व किए वादे पूरे करने के लिए सरकार और कर्ज लेगी या फिर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालेगी और कहा कि यदि जनता की जेब से पैसा निकालकर जनता को ही देना है तो भाजपा ऐसी झूठी घोषणायें कर जनता को गुमराह क्यों करती है।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली होली का पर्व : भद्रा समाप्ति के बाद होगा होलिका दहन, धुलंडी के अवसर पर रंग और गुलाल से खेली जाएगी होली
राज्य में होली का दो दिवसीय लोक पर्व गुरुवार से शुरू होगा, पहले दिन गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा...
दिल्ली में आप का कई स्थानों पर प्रदर्शन : होली पर मुफ्त सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने की मांग, आतिशी ने कहा- महिलाएं कर रही इंतजार, उन्हें सिलेंडर मिलेगा या फिर जुमला 
5 दिवसीय ध्रुवपद यात्रा फेस्टिवल का आयोजन, आरआईसी में होगी फेस्टिवल की शुरुआत
होली पर्व पर आगरा कैंट-असारवा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
होली का यह त्योहार डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने रंग पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
धुलण्डी के दिन मेट्रो ट्रेन की यात्री सेवाएं आशिंक बन्द, यात्रियों के लिए गुब्बारे एवं बोतलें ले जाने पर रहेगी रोक
बाजार में हथियार लेकर घूमते हुए युवक किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार बरामद