बिहार के 42 विधायकों पर लटकी तलवार: पटना हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानकारी छुपाने से जुड़ा है मामला

शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का आरोप: 42 विधायकों को नोटिस

बिहार के 42 विधायकों पर लटकी तलवार: पटना हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानकारी छुपाने से जुड़ा है मामला

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के 42 विधायकों को चुनावी शपथ पत्र में जानकारी छिपाने के आरोप में नोटिस जारी किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता शशि भूषण मंगलम के अनुसार, अधूरे फॉर्म और गलत तथ्यों के कारण इनकी सदस्यता पर संकट मंडरा रहा है।

पटना। बिहार के तीन दर्जन से ज्यादा विधायकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। यह मामला नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में तथ्यों को छिपाए जाने से जुड़ा है।

पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट शशि भूषण मंगलम ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन 42 विधायकों को नोटिस जारी किया गया है, उनके द्वारा दाखिल शपथ पत्र में तथ्यों की पूरी और सही जानकारी नहीं दी गई थी। आरोप है कि कुछ विधायकों ने शपथ पत्र के कुछ पैराग्राफ खाली छोड़ दिए थे, जबकि निर्धारित प्रारूप में सभी बिंदुओं की स्पष्ट जानकारी देना आवश्यक होता है। इसके बावजूद संबंधित निवार्ची पदाधिकारी द्वारा उनके नामांकन को वैध घोषित कर दिया गया। 

इसी आधार पर चुनाव में पराजित प्रत्याशियों और कुछ मतदाताओं ने इस मुद्दे को अदालत में चुनौती दी। याचिका में कहा गया कि शपथ पत्र में जानकारी छिपाना गंभीर मामला है और यह चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़ा प्रश्न है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यदि शपथ पत्र में आवश्यक जानकारी पूरी तरह से नहीं दी गई थी या कुछ कॉलम खाली छोड़े गए थे, तो नामांकन की वैधता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अदालत में दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करना निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

तथ्य छिपाने का आरोप

Read More कश्मीर में जंगलों में आतंकवादियों से मुठभेड़ : सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर, सैनिकों ने की इलाके की घेराबंदी

मामले पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने संबंधित 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके द्वारा दाखिल शपथ पत्र में तथ्यों को लेकर जो सवाल उठाए गए हैं, उन पर उनका क्या पक्ष है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई के दौरान अदालत सभी पक्षों की दलीलें सुनेगी।

Read More संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल

Post Comment

Comment List

Latest News

समितियों में विधायकों को सूचना नहीं देने का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री ने दिया जवाब समितियों में विधायकों को सूचना नहीं देने का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री ने दिया जवाब
विधानसभा में जिलों में खाद्य विभाग से जड़ी समितियों में विधायकों को नहीं बुलाने और सूचना नहीं देने का मुद्दा...
जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 
गायों की अनुदान राशि मामले में विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा, विधायक हरीश चौधरी ने कहा- गाय पूजन से नहीं पालने से पलेगी
असर खबर का : नगर परिषद ने आम रास्ते पर चलाया पीला पंजा
सांप मारने को लाठी पीट रहे, वह भी आधी अधूरी
अगर आप भी जा रहे हैं ब्रिटेन, तो हो जाए सावधान! ETA के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है ये नियम और किन देशों को मिली मंजूरी?
विधानसभा में जावर माइन्स के वृक्षारोपण पर हंगामा, जांच और जिओ टैगिंग के निर्देश