भाजपा को मिली जीत से हो गया था संदेह : बाद में भी देखते रहे हैं ऐसी स्थिति, राहुल गांधी ने कहा- देश को बताएंगे चुनाव आयोग की हकीकत 

महाराष्ट्र में जो हुआ, उसने मुझे इस मुद्दे को गंभीरता से लेने पर मजबूर कर दिया

भाजपा को मिली जीत से हो गया था संदेह : बाद में भी देखते रहे हैं ऐसी स्थिति, राहुल गांधी ने कहा- देश को बताएंगे चुनाव आयोग की हकीकत 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग की गतिविधियों पर उन्हें 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत के बाद से ही संदेह हो गया था और जब उन्होंने इसकी सच्चाई जानने का प्रयास किया, तो जो हकीकत सामने आई, उसको वह पूरे देश को अवगत कराएंगे। गांधी ने विज्ञान भवन में पार्टी के विधि विभाग के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से ही उन्हें चुनाव प्रणाली पर संदेह हो रहा है। उस समय भाजपा का इतनी बड़ी जीत हासिल करने पर उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ था। बाद में भी इसी तरह की स्थिति वह देखते रहे हैं।

गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हुआ, उसने मुझे इस मुद्दे को गंभीरता से लेने पर मजबूर कर दिया। मैं बिना सबूत के कुछ नहीं कह सकता था, लेकिन अब मैं बिना किसी संदेह के कहता हूँ कि हमारे पास सबूत हैं। हम पूरे देश को दिखाएंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था ठीक से काम नहीं करती है। उसने समझौता किया है। हमें सबूत ढूँढ़ने में 6 महीने जरूर लग गए, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों को स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता। सवाल है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी सुरक्षा क्यों लागू करता है।

गांधी ने कहा कि राजनेता होने के नाते उनका एक बड़ा काम दूसरे राजनेताओं से मिलना होता है। जब आप किसी राजनेता से मिलते हैं, तो पहले वह इधर-उधर की बातें करते हुए और अंत में वह उस मुद्दे पर बात करते हैं। तब तक उनकी जाने के लिए तैयारी हो जाती है। दूसरी ओर डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी भी हैं। जो तुरंत मुद्दे पर आ जाते हैं और 30 सेकंड में सबकुछ संक्षेप में बता देते हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका ने मुझसे कहा था कि मैं आग से खेल रहा हूँ, मैंने कहा कि मुझे पता है कि मैं आग से खेल रहा हूँ और आग से खेलता रहूँगा। अब हम ठीक इसी स्थिति से जूझ रहे हैं। सत्तारूढ़ विचारधारा काफी हद तक कायरता पर आधारित है। आखिरकार, आपमें से ज्यादातर लोगों की तरह, मैं भी आग में ही फँस जाऊँगा। मेरे परिवार ने मुझे सिखाया है कि कायरों से मत डरो। यह सबसे कायरतापूर्ण काम है किसी कायर से डरना है। 

Read More गोवा अग्निकांड में सावंत सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा भाइयों के नाइट क्लब में तोड़फोड़ शुरू

 

Read More गोवा अग्निकांड में भगौड़े मालिक गौरव लूथरा की तस्वीर आई सामने, थाईलैंड में छिपे होने का शक

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प