दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक! बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव

पुलिस जांच शुरू

दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक! बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मुडमार बांध में नहाने के दौरान डूबने से 35 वर्षीय युवक प्रणय गुर्वेकर की मौत हो गई। वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों के साथ बांध घूमने गया था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मुडमार बांध में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शहर के वार्ड क्रमांक 26 क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर (35) के रूप में हुई है। प्रणय 15 अगस्त की दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था। इसी दौरान वह बांध में नहाने उतरा और गहरे पानी में जाने से डूब गया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। बाद में उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा थाना पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी...
बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक : लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
सेंसेक्स-निफ्टी की लगातार कमजोर चाल से निवेशक चिंतित, पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की दिशा
उदयपुर में CM भजनलाल का दिखा अलग अंदाज: फतेहसागर की पाल पर सुबह की सैर, लोगों संग पी चाय और बच्चों को दी चॉकलेट
अमित शाह और CM भजनलाल के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; सभा पर पैनी नजर
दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक! बांध में नहाते समय गहरे पानी में डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव
TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या: पार्टी कार्यालय से शव बरामद, मौके से कथित सुसाइड मिला नोट