भाजपा के सच को जान चुका है देश का युवा : लोगों को समझ आ चुकी सच्चाई, प्रियंका ने कहा- अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी आजादी की लड़ाई
वे देश की आत्मा से भाईचारे और एकता की भावना को कभी नहीं निकाल सकते
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश का युवा अब भाजपा और आरएसएस की वास्तविकता समझ चुका। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान नहीं था। प्रियंका ने कहा कि घृणा और विभाजन की राजनीति से देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर नहीं किया जा सकता।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कुछ भी प्रयास कर लें, कोई भी उलाहना दें, लेकिन देश का युवा उनका सच को जान चुका है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले भाजपा-आरएसएस की वास्तविकता का पता नहीं था, उन्हें अब उनकी सच्चाई समझ में आ चुकी है। उनकी सोच को पूरा देश और युवा समझ चुके हैं।
वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि देश की आजादी की लड़ाई, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी, लेकिन उसमें आरएसएस का कोई योगदान नहीं था। भाजपा और आरएसएस के लोग चाहे कितनी भी घृणा, हिंसा और फूट डालने की कोशिश कर लें, लेकिन वे देश की आत्मा से भाईचारे और एकता की भावना को कभी नहीं निकाल सकते।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Jul 2026 19:02:11
अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) ने राज्य सरकार से राजस्थान में उत्पादित जीरा और सौंफ को जल्द भौगोलिक...

Comment List