स्मार्टफोन इंडस्ट्री में होगा बड़ा बदलाव : यूजर अब खुद बदल सकेंगे अपने स्मार्टफोन की बैटरी, 2027 से लागू होंगे नए नियम

स्मार्टफोन की मरम्मत को आसान बनाना और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करना उद्देश्य

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में होगा बड़ा बदलाव : यूजर अब खुद बदल सकेंगे अपने स्मार्टफोन की बैटरी, 2027 से लागू होंगे नए नियम

यूरोपियन यूनियन ने 2027 से नए नियम लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत सभी स्मार्टफोन कंपनियों को ऐसी बैटरी देनी होगी जिसे यूजर खुद आसानी से बदल सकें। इससे फोन का खर्च कम होगा और ई-वेस्ट घटेगा। ऐपल, सैमसंग और गूगल समेत सभी कंपनियां इसके दायरे में आएंगी।

नई दिल्ली। अगले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यूरोपियन यूनियन (EU) ने 2027 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत सभी मोबाइल कंपनियों को ऐसे फोन बनाने के निर्देश दिए हैं, जिनकी बैटरी यूजर खुद आसानी से निकाल और बदल सकें। इस कदम का उद्देश्य स्मार्टफोन की मरम्मत को आसान बनाना और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करना है।

नए नियमों के मुताबिक, यूजर्स को सिर्फ बैटरी खराब होने की वजह से महंगे फोन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे आसानी से बैटरी बदलकर लंबे समय तक अपने डिवाइस का उपयोग कर सकेंगे। यह नियम ऐपल, गूगल, सैमसंग समेत सभी बड़ी कंपनियों पर लागू होगा।

दरअसल, समय के साथ फोन की बैटरी कमजोर हो जाती है, जिससे बार-बार चार्जिंग की जरूरत पड़ती है और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। EU का मानना है कि इस बदलाव से ग्राहकों के पैसे बचेंगे और प्रोडक्ट्स का दोबारा उपयोग बढ़ेगा। इसी दिशा में गूगल ने भी एक नई तकनीक पर काम शुरू कर दिया है, जिसमें बैटरी को सुरक्षित और आसानी से बदलने योग्य बनाने के लिए खास डिजाइन तैयार किया जा रहा है।

 

Read More महिला आरक्षण बिल में संशोधन नहीं हो पाया, मैं सभी माताओं-बहनों से माफी मांगता हूं, मोदी ने कहा- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोका

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : दिशा-निर्देशों में अहम बदलाव, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मिलेगा विशेष महत्व पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : दिशा-निर्देशों में अहम बदलाव, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मिलेगा विशेष महत्व
अनसुने लेकिन प्रभावशाली कार्य करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। जिला कलेक्टर 2-3 नाम भेजेंगे। कला, विज्ञान, सामाजिक कार्य सहित कई...
महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति
ट्रंप ने ईरानी नेताओं की हत्या का किया समर्थन : सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश, कहा- समझौता न चाहने वाले नेताओं को मार देना चाहिए
भाजपा शासन में पीडि़त को प्रताड़ित करने की बनी नई व्यवस्था : महिलाओं को लेकर सरकार की बातें सिर्फ दिखावा, प्रियंका ने कहा- देश की महिलाएं देख रही ये अंधेरगर्दी
अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई : मैनेजर समेत एक अन्य गिरफ्तार, 4 युवकों पर लगाया जुर्माना
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में होगा बड़ा बदलाव : यूजर अब खुद बदल सकेंगे अपने स्मार्टफोन की बैटरी, 2027 से लागू होंगे नए नियम