देश की राजधानी नई दिल्ली में इस वर्ष राजस्थान  स्थापना का भव्य आयोजन 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा

राजस्थान स्थापना दिवस की नई तिथि घोषित

देश की राजधानी नई दिल्ली में इस वर्ष राजस्थान  स्थापना का भव्य आयोजन 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा
राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर ने घोषणा की कि इस वर्ष राजस्थान स्थापना दिवस हिंदू तिथि पर मनाया जाएगा, जिसमें गणगौर उत्सव और सामूहिक घूमर मुख्य आकर्षण होंगे।

नई दिल्ली। राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चेप्टर के अध्यक्ष सीए आर ए किला ने राजस्थान  स्थापना दिवस समारोह के संरक्षक मंडल एवं सक्रिय सदस्यों की  उपस्थिति में नई दिल्ली के अध्यात्म साधना केंद्र, छतरपुर में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय अनुसार इस वर्ष राजस्थान स्थापना दिवस को तीस मार्च के स्थान पर राजस्थान की स्थापना की हिन्दू तिथि के अनुसार आयोजित किया जाएगा तथा इसमें कई विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकता का भव्य उत्सव होगा।

किला ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के साथ भव्य गणगौर उत्सव भी मनाया जाएगा । जिसकी सबसे बड़ी विशेषता हजारों महिलाओं द्वारा किया जाने वाला सामूहिक घूमर नृत्य रहेगा। राजस्थान दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 30 दल भाग लेंगे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन दलों को क्रमशः 51,000, 31,000 एवं 21,000 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। घूमर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले दलों के लिए पंजीकरण लिंक 1 फरवरी से प्रारंभ किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश
बाबा रामदेव जयंती के अवकाश के बावजूद सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनाव से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। मामलों...
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास