अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान, जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

बैठक में 3 नए सदस्यों की भी नियुक्ति

अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान, जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में आयोजित बैठक में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। मदन मोहन पाण्डेय, महेश भागचंदका और निर्मला यादव को ट्रस्ट का नया सदस्य बनाया गया है। बैठक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे तथा मंदिर प्रबंधन और आगामी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम का ऐलान हो गया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है। राम मंदिर के पहले CEO पद के लिए कुल 5585 आवेदन आए थे। ट्रस्ट ने इनमें से 3 उम्मीदवार चुने, जिसमें से जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए ट्रस्ट की बैठक हुई।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मणिराम दास की छावनी में हुई बैठक में 3 नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। ट्रस्ट में रिक्त 3पदों पर अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों को चंपतराय, राजेश मिश्रा और दिवंगत विमलेन्द्र मोहन मिश्रा के स्थान पर किया गया है। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और महंत दिनेन्द्र दास मौजूद रहे। बैठक को देखते हुए मणिराम दास छावनी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति के बाद श्रीराम मंदिर से जुड़े आगामी कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइसजेट की लेटलतीफी पर यात्रियों का फूटा गुस्सा : दुबई फ्लाइट 15 घंटे लेट, यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ से तीखी बहस स्पाइसजेट की लेटलतीफी पर यात्रियों का फूटा गुस्सा : दुबई फ्लाइट 15 घंटे लेट, यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ से तीखी बहस
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट बुधवार शाम 5:55 बजे रवाना नहीं हो सकी। अब गुरुवार सुबह करीब...
लंबित शिकायतों पर रेखा गुप्ता सख्त, बोलीं- जनता को कार्यालयों के न लगवाएं चक्कर
सरकारी बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की कमी : वाहनों का ईंधन खर्च बेलगाम, 4 साल में पेट्रोल-डीजल पर फूंके 92 करोड़
राजस्थान में सिगवर्क का 630 करोड़ का निवेश, भिवाड़ी बनेगा वैश्विक रणनीतिक हब
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, 3000 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की उठाई मांग
पंजाब को दलाली का प्रदेश बनाने वाले मान दें इस्तीफा : पावन धरती को रिश्वतखोर की धरती में बदला, भाटिया ने कहा- भ्रष्टाचार का प्रतीक बने केजरीवाल
जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी डिजिटल सुविधा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही पार्किंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी एक जगह