अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

छह गंभीर बच्चे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। छह गंभीर शिशुओं को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती ज़िला महिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल की तीसरी मंज़िल पर एक वेंटिलेटर में अचानक हुए धमाके के बाद आग लगी। उस समय यूनिट में 39 नवजात शिशु भर्ती थे।

आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के कर्मचारी हरकत में आ गए और तुरंत प्रभावित वार्ड से बच्चों को बाहर निकाला। उनकी तत्परता से कई नवजात शिशुओं की जान बचाई जा सकी। हालांकि तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई। छह अन्य नवजात शिशुओं को आगे के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया। अधिकारी आग लगने के सही कारण और वेंटिलेटर में हुए धमाके की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को अमरावती के जिला महिला अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए। फडणवीस ने एक बयान में इस घटना को "बेहद दुखद और हृदयविदारक" बताते हुए मृतक शिशुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन को घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए और कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को सोमवार को अमरावती पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतक शिशुओं के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। फडणवीस ने अमरावती के जिलाधिकारी को घायल बच्चों का उपचार सरकारी खर्च पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि राहत की बात है कि आग लगने के बाद अस्पताल से 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Read More चिदंबरम के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- सिर्फ 24 घंटे में ही सामने आ गया किसके दिमाग में हैं ‘नक्सल’

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार दो करोड़ की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण : 1700 किमी पीछा कर पुलिस ने छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
झोटवाड़ा थाना क्षेत्र से अपहरण कर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को...
कोटा शहर में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक : 5 साल की बच्ची पर हमला, जगह-जगह नोंचा
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी सूची
निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज