तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद दे दी जान : नोट में लिखा- सॉरी पापा-मम्मी हम गेम खेलना नहीं छोड़ सकते

ये खबर खास है क्योंकि इससे पता चलता है बच्चों में ऑनलाइन गेंमिंग की लत कितनी घातक

तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद दे दी जान : नोट में लिखा- सॉरी पापा-मम्मी हम गेम खेलना नहीं छोड़ सकते

उत्तर प्रदेश के गाजयिाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी अपार्टमेंट में बुधवार तड़के करीब दो बजे अपार्टमेंट के बी वन टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद कर सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजयिाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भारत सिटी अपार्टमेंट में बुधवार तड़के करीब दो बजे अपार्टमेंट के बी वन टॉवर के फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूद कर सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली है जिसमें इन बहनों ने 18 पेज का एक नोट लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि मम्मी-पापा सॉरी, आप हमें गेम छुड़वाना चाहते थे लेकिन हम यह नहीं छोड़ सकते। अब आपको समझ में आ जाएगा कि हम गेमिंग को कितना प्यार करते हैं।  खबरों के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चियों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोरियाई ऑनलाइन गेम खेलती थीं
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की आदि थीं और वे कोरियाई ऑनलाइन गेम खेलती थीं। सुसाइड नोट में बच्चियों ने माता-पिता से खेद व्यक्त किया है। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बहनों ने अपार्टमेंट के नौ मंजिल से कूदकर जान दे दी।

गेम के कारण स्कूल जाना भी छोड़ा
बताया जा रहा है कि ये तीनों एक ही कमरे में रहती थीं और कोरियन लव गेम की आदी थीं। इसके चलते इन्होंने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। इसी के चलते उनके पिता ने उन्हें डा़ट लगाई थी जिसके बाद इन तीनों ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे