राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार 

जदयू की सस्पेंस भरी रणनीति और निशांत की एंट्री

राज्यसभा चुनाव: जदयू उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस, नामांकन की आज अंतिम तिथि, नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार 

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। जदयू अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार सुबह करेगी, जबकि उपेंद्र कुशवाहा राजग के पांचवें उम्मीदवार होंगे। इस बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में 'भव्य प्रवेश' की खबरों ने सरगर्मी बढ़ा दी है। सीटों का गणित राजग के पक्ष में मजबूत दिख रहा है।

पटना। बिहार जनता दल यूनाइटेड  (जदयू) ने राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लिए अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है।   भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को ही कर दी थी, वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा  (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  के पांचवें उम्मीदवार के रूप में हरी झंडी दे दी गई है। भाजपा और रालोमो के उमीदवारों के नाम सामने आने के बाद जदयू के हिस्से में दो सीटें बची हैं, जिनकी घोषणा अभी बाकी है। जदयू ने अभी तक अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा राजग के पांचवें उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे।

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनका राजनीतिक करियर जल्द शुरू होगा। उनके शामिल होने का समय पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे। लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता निशांत के शामिल होने की मांग कर रहे थे और उनका यह इंतजार जल्द खत्म होगा। उल्लेखनीय है कि 05 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि है और जदयू अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम गुरुवार सुबह घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में निशांत की भव्य एंट्री होगी।

क्या है पूरा गणित

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजग के पास 202 विधायक हैं। एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। इस गणित के अनुसार राजग चार सीटें आसानी से जीत सकता है, लेकिन पांचवीं सीट के लिए उसे तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। दूसरी ओर, महागठबंधन में 35 विधायकों के साथ राजद के पास अपने 25 विधायक हैं और उसे एक सीट जीतने के लिए छह और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से करेंगे विशेष बातचीत, 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' पहल के उद्देश्य को लेकर होगी चर्चा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास