उत्तराखंड : अमेजन गोदाम में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

उत्तराखंड : अमेजन गोदाम में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के हल्द्वानी में अमेजन गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों, नरेंद्र प्रसाद (35) और अमित आर्य (25), की मौत। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अमेजन गोदाम में शुक्रवार देर रात को भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को रामपुर रोड पर स्थित अमेजन के गोदाम में अचानक आग लग गई है। डायल-112 पर  सूचना मिलने पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के साथ ही अग्निशमन बल की टीम मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए पुलिस और फायर सर्विस की टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में जब अंदर सर्च अभियान चलाया गया तो दो कर्मचारियों के शव बरामद हुए।

मृतकों की पहचान नरेंद्र प्रसाद (35), निवासी बागजाला, गौलापार तथा अमित आर्य (25) निवासी रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

Read More जयशंकर की कूटनीतिक दौड़ शुरू: मंगोलिया-दक्षिण कोरिया दौरे पर करेंगे अहम वार्ता, जेजू फोरम में देंगे संबोधन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Read More चंडीगढ़ में गत्ता बॉक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग : दूर-दूर तक दिखाई दी लपटें, धुएं से आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल

 

Read More प्यार का खौफनाक अंत! देवर के प्यार में पागल भाभी के कदम से फैली सनसनी, पढ़ें पूरा मामला

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना