तमिलनाडु में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन : खाई में गिरा पर्यटकों से भरा ट्रैवलर, हादसे में 9 लोगों की मौत

चट्टानी इलाके में 800 फीट गहरी खाई में गिरा

तमिलनाडु में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन : खाई में गिरा पर्यटकों से भरा ट्रैवलर, हादसे में 9 लोगों की मौत

कोयंबटूर के पोल्लाची-वालपराई घाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ, जहां केरल के 13 पर्यटकों से भरी टेम्पो ट्रैवलर 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। 9 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हैं। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा और बेहतर सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की।

चेन्नई। तमिलनाडु में कोयंबटूर जिले में पोल्लाची के पास केरल के पर्यटकों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक केरल के मलप्पुरम जिले से 13 पर्यटक पोल्लाची के पास स्थित पर्यटन स्थल वालपराई के ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए यात्रा पर निकले थे। वे जब अपनी टेम्पो ट्रैवलर से लौट रहे थे, तो वालपराई-पोल्लाची घाट सड़क पर एक तीखे मोड़ (हेयरपिन बेंड) से गुजरते समय ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई और चट्टानी इलाके में 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुर्घटना में पर्यटकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा और सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर खड़गे ने कहा, कोयंबटूर में हुए दुखद सड़क दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं, जहां एक ट्रैवलर के खाई में गिरने से केरल के 9 पर्यटकों की जान चली गई।

उन्होंने कहा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। यह त्रासदी एक बार फिर सड़क सुरक्षा के लिए और अधिक कड़े उपायों की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल मुआवजा और सहायता भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

Read More पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने दिया भरोसा : अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद जारी, कच्चे तेल की कोई कमी नहीं, बाजार हालात के अनुसार हो रही खरीद

Tags: traveler

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार