अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे

महोगनी और नीम के पौधे लगाए

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
लखीसराय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वाजपेयी जी को अजातशत्रु और सुशासन का प्रणेता बताते हुए के.आर.के. उच्च विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

लखीसराय। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, महान राष्ट्रवादी चिंतक और सुशासन के प्रणेता थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को याद करते हुए लखीसराय में एक श्रद्धांजलि सभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास आनंद ने अटल जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं लखीसराय युवा विकास मंच के तत्वावधान में के.आर.के. उच्च विद्यालय परिसर में कृषि मंत्री ने पाकुड़, महोगनी एवं नीम के पौधे लगाए।

इस आयोजन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वाजपेयी ने राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सुशासन की प्रेरणा देता रहेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार देश की अमूल्य विरासत हैं। जिला महामंत्री सह लखीसराय युवा विकास मंच के अध्यक्ष सनोज साहू ने कहा कि पौधारोपण युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की सार्थक पहल है। वार्ड पार्षद गौतम मंडल एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमरजीत प्रजापति, प्रमोद कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष धनंजय विभोर, कृष्णा मुरारी, प्रकाश महतो, विकास आनंद, डॉ. अरुण कुमार, गोपाल शर्मा, सत्यानंद भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय