टीवीके ने की वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग, महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

थलापति विजय का एक्शन: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ DGP से शिकायत

टीवीके ने की वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग, महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय ने अपनी महिला समर्थकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने वैज्ञानिक वी. पोनराज के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक (DGP) से कड़ी कार्रवाई की मांग की। विजय ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए द्रमुक समर्थकों पर निशाना साधा और राजनीति में शुचिता की अपील की।

चेन्नई। तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक-अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने विजय ने टीवीके समर्थक महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से शिकायत दर्ज की है और दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के वैज्ञानिक सलाहकार रहे वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अभिनेता विजय ने पूर्व मंत्री के. ए. सेंगट्टैयान के साथ, जो अन्नाद्रमुक से निष्कासन के बाद टीवीके में शामिल हुए हैं, गुरुवार शाम डीजीपी कार्यालय गए और शिकायत दर्ज की। अपनी शिकायत में विजय ने दावा किया कि सत्तारूढ़ द्रमुक के समर्थक बताए जाने वाले पोनराज ने टीवीके का समर्थन करने वाली महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य से छूट देने का निर्णय लिया। प्रमुख शासन सचिव...
''विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक'' का विरोध : विपक्ष का संसद में प्रदर्शन, गैर सरकार संगठन-संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप; सरकार से वापस लेने की मांग
ईरान इजरायल युद्ध के बीच अर्जेंटीना का बड़ा फैसला: ईरान के आईआरजीसी को घोषित किया आतंकवादी संगठन, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत 
घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त
कश्मीर में गांदरबल में मुठभेड़ : एक आतंकवादी ढेर, जवानों ने घेराबंदी कर दिया कार्रवाई को अंजाम; रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी
राजस्थान 12वीं टॉपर नव्या मीणा : खेत और बकरियां चराने के साथ की पढ़ाई, पढ़ें संघर्ष से सफलता तक की कहानी
जयपुर से उड़ानों पर जंग का असर : शारजाह फ्लाइट चली, दुबई सेवा 32 दिन से बंद