दर्दनाक! नौकरी दिलाने के बहाने युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, टीवीके के दो सदस्य गिरफ्तार

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं

दर्दनाक! नौकरी दिलाने के बहाने युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, टीवीके के दो सदस्य गिरफ्तार
तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीवीके पार्टी के दो पदाधिकारियों बालमुरुगन और जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सांसद कनिमोझी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।

चेन्नई। तमिलनाडु के दक्षिणी थूथुकुडी जिले के श्रीवैकुंठम में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में राज्य में सत्तारुढ़ तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवती को नौकरी दिलाने के बहाने कार में अपने साथ ले गए। इस दौरान कथित तौर पर उसे पेय जल में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर, श्रीवैकुंठम की 'ऑल वुमेन पुलिस' ने मामला दर्ज किया और दो आरोपियों बालमुरुगन और जयपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बालमुरुगन थूथुकुडी पश्चिम जिले में टीवीके के युवा शाखा का आयोजक बताया जा रहा है, जबकि जयपाल इसी पार्टी का रामनाथपुरम जिले में एक पदाधिकारी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और पालयमकोट्टई केंद्रीय जेल में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इस बीच द्रमुक की थूथुकुडी लोकसभा सांसद कनिमोझी ने इस कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को "चौंकाने वाला और दर्दनाक" बताया और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह घटना, जिसमें एक महिला को कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया, नशीला पदार्थ खिलाया गया और टीवीके के दो पदाधिकारियों द्वारा उसका यौन उत्पीड़न किया गया, अत्यंत कष्टदायक है। उन्होंने कहा, "ऐसे समय में जब महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया है, मुख्यमंत्री विजय कब जिम्मेदारी से काम करेंगे, उन्हें यह समझना चाहिए कि वह सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, न कि केवल द्रमुक पर दोष मढ़ते रहने का काम कर रहे हैं।"

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
पश्चिमी दिल्ली में स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के शूटर हकीकत व सागर...
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र