शीतलाष्ठमी मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौत: उमेश कुशवाहा ने व्यक्त किया शोक, कहा-घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण

नालंदा त्रासदी: माता शीतला मंदिर में भगदड़ पर शोक और मुआवजे का ऐलान

शीतलाष्ठमी मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौत: उमेश कुशवाहा ने व्यक्त किया शोक, कहा-घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण

नालंदा के शीतला माता मंदिर में मघड़ा मेले के दौरान हुई भगदड़ पर जदयू और भाजपा प्रदेश अध्यक्षों ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को ₹6 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। प्रशासन घायलों के त्वरित उपचार और घटना की जांच में जुटा है, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

पटना। बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधडा गांव स्थित शीतलाष्टमी मंदिर में आज सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए गये थे।अत्यधिक भीड़ से लोगों में भगदड़ मच गयी। भगदड़ से आठ लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में सभी महिलाये हैं। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में से पांच की पहचान देवंती देवी,रेखा देवी,मालो देवी,चिंता देवी और कांति देवी के रूप में की गयी है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

बिहार जनतादल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि यह हृदयविदारक हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इसने सभी को मर्माहत किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

कुशवाहा ने इस घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पार्टी और सरकार की संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नालंदा जिले में मघड़ा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है। सरावगी ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने सभी को मर्माहत कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। बिहार भाजपा अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन तत्परता से घायलों की सहायता में जुटा है।

Read More सीएम रेड्डी ने जताया आरटीसी के चालक शंकर की मौत पर शोक : मदद का दिया आश्वासन, परिवार को शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना की

सरावगी ने आगे कि सरकार इस घटना को लेकर संवेदनशील है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी खुद नजर बनाये हुए हैं। इनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार- चार लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये (कुल छह लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश भी दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सरकार उचित कार्रवाई करेगी।

Read More घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण